दर्जनों पूर्व प्रधान व सचिव के ऊपर लटकी रिकवरी की तलवार,ब्याज सहित वसूले जाएंगे रकम

पूर्व के वर्ष मे जारी नोटिस के आधार पर अब होगी रिकवरी

सुंगुनाहट मिलते ही पूर्व प्रधान व पूर्व सचिव की उड़ी नींद

दे०है०सा। ब्लॉक क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों व सचिव के खिलाफ अब रिकवरी की नोटिस जारी कर दी है। पूर्व मे गबन हुए मामलों मे पंचायती राज विभाग अब बराबर ब्याज सहित वसूल करेगा। जनपद स्तर से इसकी सुंगुनाहट मिलते ही दर्जनों प्रधान और उनके साथ लिप्त सचिव की गर्दन पर अब रिकवरी की तलवार लटक गई है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद समेत दर्जनों गांव ऐसे है जो बीते पांच वर्ष के कार्यकाल से पूर्व कार्यकाल के दौरान गांव मे हुए विकास कार्यों मे गबन करने का मामले मे संदिग्ध पाए गए थे। ऐसे सभी गांव को चिन्हित कर उनके विरुद्ध जांच टीम बनाई गई और जांच होने के लगभग कुछ वर्ष बाद अब पूर्व ग्राम प्रधान और सचिवों को नोटिस देकर पंचायती राज विभाग ब्याज सहित एक एक रूपये वसूल कर ने की तैयारी मे जुट चुका है। औपचारिक रूप से अभी रिकवरी लिस्ट के लिए कुछ गांव के नाम प्रकाश मे आए है हालांकि फाइनल लिस्ट आने पर मालूम पड़ेगा कि कितने और गांव ऐसे लिस्ट मे शामिल है जिनसे गबन किए गए रुपयों की वसूली होनी है।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें