कोतवाल विनोद सिंह के नेतृत्व मे थाने परिसर की हुई साफ सफाई

दे०हे०सा। रविवार को कोतवाली पर सफाई अभियान का आगाज हुआ जिसमें प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह के साथ एसएसआई अशफाक अहमद व अन्य सभी पुलिस कर्मियों ने कोतवाली परिसर की सफाई की और पूर्व मे लगे पौधों का ध्यान रखते हुए उन्हें पानी दिया। थाना कोतवाली सलेमपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने अपने सभी पुलिस कर्मियों से कोतवाली परिसर की साफ सफाई करने को लेकर एक अहम पहल शुरू की। रविवार सुबह 7 बजे कोतवाल के नेतृत्व मे सभी पुलिस कर्मियों ने कोतवाली परिसर की झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया वहीं इधर उधर पड़े कबाड़ वस्तुओं को इकट्ठा कर उन्हें एक जगह डंप कराया। प्रभारी विनोद कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि इस पहल से हमारे पुलिस के जवान की वर्जिश हो जाएगी वहीं थाने परिसर मे फैली गंदगी को भी साफ सफाई किया जा सकेगा। एसएसआई अशफाक अहमद ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे चलाए गए ये सफाई अभियान हम पुलिस कर्मियों के लिए वर्जिश करने का एक श्रोत है और थाने परिसर की साफ सफाई भी हो जाएगी। इस दौरान हेडमोहरीर शमसुद्दीन,संजय ,राघवेंद्र सिंह समेत महिला आरक्षी भी शामिल रही।

Leave a Comment

और पढ़ें