व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा,प्रभारी स्वयं पूरी रात जागकर कर रहे गश्त

सराफा व्यवसायियों की रात भर पुलिस एक एक दुकान की कर रही है सुरक्षा

हरैया तिराहे पर प्रत्येक वाहन की हुई सघन चेकिंग

दे०हे०सा। व्यापारियों व सराफा व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अब पहले से काफी ज्यादा सख्त हो गई है। उपनगर मे हुए कुछ चोरियों के बाद पुलिस अब व्यवसायियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाने मे जुटी है जिसके लिए स्वयं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह समेत उनकी फोर्स उपनगर के अलग अलग वार्डो ,गलियों मे पूरी रात टॉर्च लेकर एक एक दुकान पर नजर बनाई हुई है। जिससे चोरों पर अंकुश लगाया जा सका वही संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर उनसे पूछताछ भी की जा सके। उपनगर के वार्डो के सराफा व्यवसाई व अन्य व्यापारियों के साथ प्रशासन बैठके कर रही है जिससे नगर मे आ रही अपराधिक समस्याएं सहित अन्य अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए व्यापारियों से सहयोग ले सके। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के व्यवसायियों के प्रति समय बदलाव के साथ रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नॉन स्टॉप गश्त से सुरक्षा का पूरा भरोसा दे रही है। सुरक्षा के इस दृष्टिकोण से व्यापारियों मे पुलिस से अब सुरक्षा मिलने पर पूरा भरोसा प्राप्त हो रहा है।वहीं वे अब बेखौफ अपने घरों मे चैन की नींद सो सकते है।

Leave a Comment

और पढ़ें