व्यापार मण्डल अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान

नव नियुक्त इंस्पेक्टर को भी शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

सीओ गौरव सिंह समेत अन्य पुलिस इंस्पेक्टर मौजूद रहे

दे०हे०सा। व्यापार मण्डल अध्यक्ष समिति ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारी और पुलिस इंस्पेक्टर का सम्मान समारोह आयोजित किया इसमें सीओ गौरव सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर शमशेर यादव सहित नव नियुक्त इंस्पेक्टर अशफाक अहमद मौजूद रहे। कोतवाली सलेमपुर पर इन दिनों तीन इंस्पेक्टर की तैनाती है जो अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने मे काफी मदद के रूप कार्य कर रहा है। हाल ही मे नव नियुक्त एसएसआई अशफाक अहमद ने प्रमोशन प्राप्त किया जो अब इंस्पेक्टर पद नियुक्त हुए है व्यापार मण्डल समिति ने क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ,अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ,इंस्पेक्टर शमशेर यादव व  इंस्पेक्टर अशफाक अहमद को सम्मान समारोह कार्यकम मे आमंत्रित किया। शुक्रवार शाम व्यापार मंडल सलेमपुर के अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने आमंत्रण पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को शाल ओढ़ाया और उनका स्वागत सम्मान किया। वहीं इस दौरान अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने नगर मे जाम की समस्या पर सीओ और सभी तीनों पुलिस इंस्पेक्टर से चर्चा किया और जाम से निपटने को लेकर व्यापारियों द्वारा पुलिस को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया ।सम्मान समारोह कार्यक्रम मे इस दौरान संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें