-प्रतिबंधित पशुओं की बिक्री पर लगाया था रोक,दूसरे जगह भेजे जाने को लेकर नहीं दी थी अनुमति
– धंधा प्रभावित ना हो इसलिए कराई गई कार्रवाई
दे०हे०सा। उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम मे प्रतिबंधित पशुओं की हेरा फेरी को देखते हुए पुलिस के एक जवान ने पशुओं की तस्करी को रोक दिया और खरीद बेच पर कारवाई करने के निर्देश दिए। इसे देख स्थानीय एक सफेद पोश ने प्रभारी तक अलग तरह से तोड़ मरोड़ कर शिकायत पहुंचा दिया उसके कार्य क्षेत्र मे फेर बदल करा दिया। कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर चौकी पर तैनात आरक्षी श्याम सुंदर यादव ने कुछ दिन पूर्व चौकी क्षेत्र के पास स्थित काजी का बलुआ टोला से प्रतिबंधित पशुओं और कुछ अन्य जानवरों की तस्करी पर रोक लगा दिया था हालांकि आरक्षी के द्वारा ऐसा अपने उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम मे किया गया था। इसी बीच जब कुछ तस्करी से सम्बन्ध स्थापित कर हेरा फेरी करने वालों को आरक्षी द्वारा रोके जाने की बात रास नहीं आई तो उसको हटाने मे जुट गए वहीं इधर उधर की बात कहकर उसका स्थानांतरण थाने पर करा दिया। गौर करने की बात ये है कि पिछले काफी समय से बगैर किसी वैध लाइसेंस के पशुओं को काटा जा रहा था हालांकि वर्तमान प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के कार्यभार संभालते ही पशुओं के काटने पर पूरे तरह से प्रतिबंध लगा दिए गए है। लेकिन तस्करी का खेल अभी भी चल रहा है। इस गिरोह मे शामिल कुछ संदिग्धों द्वारा देर रात पशुओं की फेर बदल की प्रक्रिया अब भी जारी है और इसमें शामिल कुछ गिरोह के सदस्य खुलेआम अपना धंधा चला रहे है।








