देवरिया। शहर के न्यू कॉलोनी स्थित बड़े पार्क के समीप शुक्रवार को अपेक्स इमेजिंग एंड स्कैन सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी रहे। उन्होंने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया और संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया।
उद्घाटन समारोह में सेंटर के संचालक शानू अहमद तथा एमबीबीएस रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रनजय कुमार की मौजूदगी रही। इस दौरान सेंटर की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न जांच एवं इमेजिंग सुविधाओं के बारे में अतिथियों को जानकारी दी गई। संचालकों ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस सेंटर के माध्यम से लोगों को गुणवत्तापूर्ण जांच सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में शहर के चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। निमंत्रण पर पहुंचे कई प्रमुख चेहरों ने सेंटर के शुभारंभ पर संचालकों को बधाई दी।
समारोह के दौरान अतिथियों और उपस्थित लोगों ने सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भी उत्साह देखने को मिला।






