नियमित खान-पान व दिनचर्या से सेहत रखें स्वस्थ – रमेश सिंह

दे०हे०सा।  55 साल की आयु मे भी एक अच्छी सेहत और अपनी दिनचर्या के प्रति सजग रहना सीखना बहुत आवश्यक है उक्त बाते उपनगर के ही सलाहाबाद वार्ड निवासी रमेश सिंह ने बताई। उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष मेरा दिनचर्या एक जैसा होता है और खान पान संतुलित और पौष्टिक रहता है। एक मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी उसकी दिनचर्या से प्रभावित है हालांकि जब भी एक अच्छी सेहत और स्वस्थ शरीर की बात होती है तो रमेश सिंह के नाम से नगर मे चर्चा होती है। देवरिया हेडलाइंस के सहयोगी आमिर खान ने जब तफ्तीश किया तो मालूम पड़ा कि रमेश सिंह एक व्यवसाई है और नवलपुर चौकी समीप बटोही चौराहे के समीप ही उनकी विकास ट्रेडर्स के नाम से प्रतिष्ठान है वे अपनी प्रतिष्ठान पर प्रातः छह बजे पहुंच जाते है और ये नियम उनका प्रतिदिन पूरे वर्ष का रहता है ऐसे मे सुबह वो उपनगर के बापू इंटर कॉलेज के मैदान मे नियमित व्यायाम करते है। रमेश सिंह ने अपने साथ फिटनेस के दीवाने ग्रुप को जोड़ा है जिसमें वे फिटनेस से जुड़े सुझाव और स्वस्थ शरीर के लिए क्या आवश्यकता है इसकी जानकारियां लोगो तक देते रहते है।

Leave a Comment

और पढ़ें