देर रात चाय की चुस्की लेने वाले युवकों के लिए मुसीबत,पुलिस काट रही चालान

प्रतिदिन रात दो शिफ्ट मे पुलिस कर रही वाहनों की वाहनों की चेकिंग

– रविवार रात एक दर्जन वाहनों के 45 हजार तक के कटे चालान

दे०हे०सा। अपराध और अपराधियों के रोकथाम हेतु जनपद मे चलाए जा रहे बॉर्डर चेकिंग अभियान के तहत उपनगर के हरैया तिराहे पर पुलिस पूरी रात मे दो शिफ्ट मे वाहनों की जांच कर रही है। और गलत पाए जाने पर उनका चालान कट रहे है। कोतवाली क्षेत्र के उपनगर के हरैया तिराहा वार्ड नंबर पांच के मोड पर पुलिस प्रतिदिन रात मे चेकिंग अभियान कर रही है जिसमें खास तौर पर शराब तस्करी को लेकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है इनमें प्रेशर वाले तेज ध्वनि हॉर्न , फाल्ट नंबर प्लेट अथवा बिना नंबर प्लेट वाहन व ओवर स्पीड और बाइक पर तीन सवारियों वाहनों की चेकिंग कर उनके चालान कट रहे है। इनमें देर रात नाइट आउट तफरी करने वाले मनबढ़ युवकों के लिए आफत बनी हुई है और वे रात दस बजते ही अपने अपने घरों को रवाना हो रहे है। वाहनों की चेकिंग के लिए एक उपनिरीक्षक ,एक हेड कांस्टेबल व तीन कांस्टेबल प्रतिदिन दो शिफ्ट शाम सात बजे से रात्रि दो बजे और रात्रि दो बजे से सुबह 8 बजे तक वाहनों की संघन चेकिंग की जा रही है।एसएसआई दीप नारायण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रात्रि चेकिंग अभियान चल रहा है जिसमें संदिग्ध वाहन व तीन सवारी समेत अन्य प्रकार के वाहनों की सघन जांच की जाती है।

 

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें