संवाद सूत्र – आमिर
– नवलपुर स्थित हुसैन इंटर कॉलेज के मैदान मे लगे थे संस्था के एक महिला व एक पुरुष का कैंप
दे०हे०सा। सामाजिक सेवा मे हर समय तत्पर रहने वाला उम्मीद सेवा संस्थान ने मोहर्रम के दसवीं आशूरा के दिन नवलपुर के हुसैन इंटर कॉलेज के मैदान मे अपने दो कैंप लगाए जिसमें एक महिलाओं के लिए वही एक पुरुषों के लिए था। मेला देखने आ रहे सैकड़ों श्रद्धालुओं को उम्मीद सेवा संस्थान के सदस्यों और सहयोगियों ने सबको शरबत पिलाया और चार अलग अलग तरह से फल वितरण किए। इस दौरान संस्था के कैंप पर भारी भीड़ देखने को मिली। सैकड़ों लीटर पानी के पाउच और मीठी शरबत व अनेक फलों के साथ संस्था ने मेले मे आए श्रद्धालुओं को वितरण किया जिससे मेले मे आए बच्चे और महिलाओं को देर तक।रुककर ताजिया अखाड़ा व ताजिया जुलूस देखने मे कोई समस्या नहीं आई। पुलिस प्रशासन भी इस दौरान मौजूद रही और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सजग थी। उम्मीद सेवा संस्थान के संस्थापक ने सभी सदस्यों को साथ लेकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समाज सेवा निभाया। इस दौरान जिम्मेदारी संभाल रहे सुधीर सिंह, राहत अली, शान अंसारी,शाहबाज ,मंसूर ,पुन्नू ,सरफुद्दीन सहित दर्जनों अन्य युवक मेले मे आए लोगों को शरबत व फल वितरण किया।









