सलेमपुर के शामपुर निवासी व्यक्ति ने पेश की इंसानियत की मिशाल

आमिर खान की रिपोर्ट

दे०हे०सा०। आज के दौर मे सौ और हजार रूपये कीमत की वस्तुओं पर इंसान का दिमाग डोल जाता है ऐसे मे जब बात लाखों रूपये के जेवरात की हो तो बहुत कम ऐसे लोग होते है जो ईमानदारी और सच्चाई की अपनी मिशाल पेश कर पाते है।ऐसा ही एक मंजर अहमदाबाद के एक मेट्रो स्टेशन पर देखने को मिला जब एक महिला के गले से सोने का हार अचानक जमीन पर गिर गया तभी उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम देवरिया उर्फ शामपुर निवासी निजाम अहमद (गब्बर) की उस सोने के हार पर पड़ी। जिसे देख उन्हें ये आभास हुआ कि ये किसी महिला का गलती से गिर गया। उन्होंने तत्काल मेट्रो स्टेशन के कमांड सेंटर पहुंचकर माइक से अनाउंस कराया और महिला तक ये आवाज पहुंचाई कि उसका सोने का हार गिरा हुआ पाया गया है। उक्त महिला ने अनाउंस सुन दंग रह गई और भागी दौड़ी मेट्रो स्टेशन के कमांड सेंटर पहुंची जहां पहले से मौजूद निजाम अहमद व मेट्रो के कुछ अन्य स्टाफ के सामने महिला को हार वापिस किया। महिला ने निजाम अहमद का शुक्रिया अदा किया और उनके परिवार को ढेर सारी दुवाएं दी। 

निजाम अहमद से बात करने पर उन्होंने बताया कि मैने सिर्फ अपना फर्ज निभाया है जो मेरे बचपन से मेरे मां पिता ने सिखाया है।

Leave a Comment

और पढ़ें