दे०हे०सा। नन्हे नन्हे बच्चों ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को अपने माता पिता के साथ मनाया ,तिरंगे के रंग के कपड़े पहन कर नन्हे बच्चों ने मासूमियत की झलक देखने को मिली। इस दौरान उनके हाथों मे देश का झंडा और तिरंगे के रंग मे सजे वे बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हडुवा उर्फ औरंगाबाद के आसिफ इकबाल की एक साल की बेटी फातिमा,आमिर खान के दो बेटे अली नूर व हमदान और हमजा खान शनिवार सुबह देश की आजादी का जश्न अपने माता पिता के साथ मनाए और तिरंगे के रंग मे झूम उठे।








