उत्तम शिक्षा और सुविधाओं मे नंबर 1 बना आरएल एकेडमी – दीपक मिश्र उर्फ शाका

दे०हे०सा। आरएल एकेडमी विद्यालय पर दसवीं पुण्यतिथि के मौके पर पहुंचे बरहज के विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका बाबा ने मंच से अपना संबोधन दिया। संबोधन मे उन्होंने विद्यालय से सम्बन्धित अनेकों परिस्थितियों का वर्णन करते हुए क्षेत्र मे उत्तम शिक्षा प्रदान करने वाला विद्यालय बताया वहीं सुविधाओं को भी लेकर विद्यालय के निदेशक संदीप श्रीवास्तव को बधाई दी। भाजपा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा के वर्तमान सांसद ना होने पर दुख जताया और कहा कि अगर रविन्द्र भैया सलेमपुर के सांसद होते तो सलेमपुर की रूप रेखा व क्षेत्र मे विकास को एक नई रफ्तार मिलती। उपनगर के हरैया वार्ड संख्या 5 मे स्थित विद्यालय आरएल एकेडमी पर बुधवार को स्मृतिशेष अभय कुमार श्रीवास्तव के श्रद्धांजलि सभा एवं अभय टैलेंट हंट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें नगर से तमाम बड़े चेहरे देखने को मिले। कार्यक्रम विद्यालय परिसर के नए बिल्डिंग के कॉरिडोर मे हुआ वही इसमें आमंत्रित सभी संभ्रांत लोगों को विद्यालय के तरफ से भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। स्थानीय कुछ लोग व अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय दिन प्रतिदिन शिक्षा और सुविधाओं को लेकर नई ऊंचाई को छू रहा है जिसका श्रेय विद्यालय के निदेशक संदीप श्रीवास्तव और उनके साथ मौजूद उनके विश्वशनीय स्टाफ का है।

Leave a Comment

और पढ़ें