स्कूल के बाद छात्रों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ाने की शुरू की संस्था

दे०हे०सा। गांव के एक युवक ने सामाजिक कार्यों मे अपना दिलचस्पी दिखाते हुए छात्रों को निःशुल्क ट्यूशन देने की एक संस्था बनाई है जिसका शुभारंभ मंगलवार शाम उन्होंने गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के साथ किया। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कस्बा सलेमपुर निवासी अब्दुल गफ्फार पुत्र डॉ अकबर अली ने संकल्प शिक्षा अभियान के तहत कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को निशुल्क ट्यूशन देने की संस्था की शुरुवात मंगलवार शाम से किया। अब्दुल गफ्फार ने गांव मे एक मकान मे ट्यूशन की व्यवस्था शुरू की है जिसके शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित छात्रों को निःशुल्क पेन,पेंसिल,किताब व पढ़ाई मे इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं वितरण किए। अब्दुल गफ्फार द्वारा बताया गया कि संकल्प शिक्षा अभियान के तहत शुरू हुए निःशुल्क ट्यूशन व्यवस्था निरन्तर चलती रहेगी और विद्यालय से छुटने के बाद शाम मे छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए अग्रसर रहूंगा। संस्था से जुड़े सुनील सिंह,आशुतोष तिवारी,शाकिर अली,विकास कुमार,कन्हैया जायसवाल,मेंहदी हसन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें