बेटा कहकर नम आंखों से कोतवाल ने शव को दिया कंधा

दे०हे०सा। नौकरी एक तरफ और इंसानियत एक तरफ का उदाहरण उस समय देखने को मिला जब एक इकलौते बेटे को खो देने वाले परिवार को दुख मे तड़पता देख कोतवाल विनोद कुमार सिंह स्वयं अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने मृतक आयुष को नम आंखों से कंधा देकर नदावर घाट तक अंतिम संस्कार के लिए ले गए वहीं परिवार के साथ अंतिम समय तक अंतिम संस्कार मे जुटे रहे। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जयराम कौड़ियां निवासी शिव नारायण का इकलौता पुत्र आयुष शुक्रवार को सलेमपुर के सेंट जेवियर स्कूल मे खेलते समय गिर गया जिससे उसकी अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। छात्र के मौत के बाद सलेमपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार दोपहर ही अपने सरकारी वाहन से पोस्टमार्टम के लिए देवरिया ले गए और शनिवार सुबह मर्चरी हाउस के बाहर दो घंटे प्रतीक्षा के बाद उसे सरकारी वाहन से मृतक आयुष का शव उसके निवास स्थान लाए। मृतक के निवास स्थान पहुंचने पर थोड़ी बहुत चुनौतियों का सामना भी पुलिस को करनी पड़ी हालांकि अनुभव और व्यवहार से संयम बरतते हुए लोगों को समझाया और कहा कि इस दुख की घड़ी मे राजनीति को एक किनारे कर परिवार का सहयोगार्थ बनिए। कोतवाल विनोद कुमार सिंह के व्यवहार और संयम को देख आस पास के सैकड़ों लोग देर शाम चाय पर चर्चा करने लगे और उनके कार्यशैली और व्यवहार की ढेरों प्रशंसा की। 

 

Leave a Comment

और पढ़ें