देवरिया। भाजपा के जनपद के नए जिलाध्यक्ष काली प्रसाद का भव्य स्वागत पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राज्य सलाहकार समिति के सदस्य दीपक गौतम कन्नौजिया ने दिया। गुरुवार को दीपक कुमार गौतम पत्रकारों के साथ सुगही वार्ड के समीप उपनगर के एक स्थान पर आवश्यक बैठक आयोजित किए जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि आने वाले शनिवार 13 जून को जनपद के नए जिलाध्यक्ष काली प्रसाद जी का ग्राम औरंगाबाद समीप एक निजी मैरिज हाल मे भव्य स्वागत कार्यक्रम किया जाएगा जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित रहेगा।दीपक गौतम ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता है ।नव नियुक्त जिलाध्यक्ष काली प्रसाद के नेतृत्व मे संगठन को नई ऊर्जा व नई दिशा प्राप्त होगी।इसी उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए संगठनात्मक एकता और मजबूती का संदेश दिया जाएगा।दीपक गौतम ने बताया कि प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या मे भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।









