ओवर ब्रिज पर पैदल चलकर राज्य मंत्री ने कराया था ठीक
– नगर पंचायत कर्मी दो बार और कर चुके है ठीक
– तीसरी बार मे फिर हुआ गड्ढा, अप्रोच धसने से कार्य को लेकर उठे सवाल
दे०हे०सा०। ओवर ब्रिज पर एक जगह का अप्रोच तीसरी बार धंस गया हालांकि इस बार उसमें पहले से बड़ा गड्ढा देखा गया। राहगीरों ने गड्ढा देख वाहनों को किनारे से ले जाने पर मजबूर होने लगे। गुरुवार तड़के सुबह तेज बारिश की धार ने ओवर ब्रिज के हरैया के तरफ के अप्रोच को एक बार फिर बड़े गड्ढे मे तब्दील कर दिया। गौर करने की बात ये है कि ये तीसरी बात है जब ये अप्रोच धंस गया। इससे पूर्व मे अप्रोच धसने के बाद सोशल मीडिया पर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने संज्ञान लिया था और वो ओवर ब्रिज पर पैदल चलकर एनएचआई के अधिकारियों को फटकार लगाई जिसके बाद एनएचआई के कर्मियों द्वारा उसमें रेत और ईट के टुकड़ों से भर दिया गया। थोड़े दिन बीतते ही ये दुबारा धंस गया जिसपर नगर पंचायत के कर्मियों ने ईट और टुकड़ों को उसमें भरकर गड्ढे को भर दिया। अभी महीने दिन नहीं बीता कि गुरुवार को तेज बारिश मे ये अप्रोच एक बार फिर धंस गया और उसमें पहले से बड़ा गड्ढा हो गया। लगभग पांच फीट चौड़ा और दस फीट गहरा ये गड्ढा होने से राहगीरों मे डर समाया हुआ है इसमें भारी वाहनों के गुजरने पर उनके साथ दुर्घटना होने की संभावनाएं अब और बढ़ गई है। स्थानीय एक व्यक्ति ने बताया कि महज ऊपर से ईट और पत्थरों से इसे भर दिया जा रहा है जो बारिश होते ही नीचे से बहने के कारण अप्रोच धसने लग रहा है। अप्रोच मे इतने बड़े गड्ढे हो जाने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।









