दे०हे०संवाद। सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने सलेमपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया इस दौरान स्टेशन परिसर मे चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की वहीं आठ करोड़ खर्च हुए रूपये का हिसाब किताब मांगा। सपा सांसद रामशंकर राजभर गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचे तो रेलवे के अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने रेलवे परिसर मे हो रहे निर्माण कार्यों की गंभीरता से निरीक्षण किया और अधिकारियों से आठ करोड़ रूपये लागत का ब्यौरा भी मांगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के समय सीमा सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर अधिकारियों से बात की। इस दौरान सांसद ने दिव्यांगजन के शौचालय,कार पार्किंग सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने सांसद को बताया कि स्टेशन पर तीनों प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आवागमन और ठहराव चालू है ।वर्तमान मे चल रहे निर्माण कार्य आने वाले एक महीने मे पूर्ण कर लिया जाएगा।सांसद ने स्टेशन परिसर मे बिजली व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लिया और रेलवे के पुलिस के अधिकारियों से बात कर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वामीनाथ यादव पूर्व विधायक मंजूर आलम सांसद मिडिया प्रभारी रामप्रकाश यादव सांसद प्रतिनिधि दीनानाथ राजभर नागेंद्र पासवान ब्लाक अध्यक्ष योगेश यादव सभासद जैनूल अख्तर सुभाष यादव श्रीमती रंजना भारती डॉ कमल मेराज अब्दुला बाबू खां अशोक यादव दीनानाथ चौधरी मोहन यादव मुन्ना यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।









