दे०हे०सा०। मॉकड्रिल का अभ्यास बंद स्थानों जैसे सरकारी कार्यालय या निजी विद्यालयों मे होने से ये वहीं तक सीमित रह जाते है ऐसे मे मॉकड्रिल का सही संदेश आम जनता तक नहीं पहुंच पाता है। इसके वास्तविकता से जुड़े सबक जैसे सुरक्षित निकासी और प्राथमिक उपचार आम नागरिक की पहुंच से दूर रह जाते है। देवरिया जनपद के सलेमपुर तहसील मे गुरुवार दोपहर तहसील प्रशासन की टीम और अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने उपनगर के एक वार्ड मे बंद स्थान पर मॉकड्रिल का अभ्यास किया जिसकी सूचना स्थानीय पत्रकारों तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे मे ये बड़ा गंभीर विषय है कि जनता तक कैसे पहुंचेगा कि आपात के समय खुद को कैसे सुरक्षित करे। स्थानीय बहुत से लोगो तक इस बात की जानकारी नहीं पहुंच पाती और उन्हें ऐसे आपात समय मे खुद को कैसे बचाए इसका ज्ञान नहीं होता।
उपनगर के हरैया वार्ड नंबर पांच मे प्रधानमंत्री के नाम दर्ज परिषदीय विद्यालय भी हो सकता था मॉकड्रिल के अभ्यास का एक उचित स्थान जहां एक बड़ी आबादी मौजूद रहती है और ऐसे मे सैकड़ों की संख्या मे लोगों को ये सीखने और जानने को मिलता कि कैसे आपात के समय हमे समस्याओं से लड़ना है और खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना है
।









