दो पहिया वाहन लगाने को लेकर दो दुकानदार आपस मे भिड़े

दे०हे०सा०।दुकान के आगे दो पहिया वाहन लगने को लेकर दो दुकानदार अचानक शुक्रवार सुबह आपस मे भीड़ गए।स्थानीय लोगो ने बीच बचाव किया जिसके बाद मामला शांत हुआ। एक पक्ष ने इसकी सूचना पीआरबी112 को दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से लोगो को हिरासत मे ले लिया। कोतवाली क्षेत्र के उपनगर वार्ड नंबर छह के गांधी चौक समीप एक मोबाइल दुकानदार व एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार के बीच दुकान के आगे वाहन लगाने को लेकर कहा सुनी हुई। कहा सुनी बढ़ते बढ़ते मारपीट मे तब्दील हो गई। दोनों दुकानदारों के आपसी मारपीट झगड़े को देखते हुए स्थानीय कुछ लोगों ने बीच बचाव किया और पुलिस को सूचना दी। गांधी चौक समीप कुछ अन्य दुकानदारों की माने तो मोबाइल दुकानदार के वहां ग्राहकों की संख्या काफी अधिक है और दुकान के आगे जगह कम है ऐसे मे ग्राहक आस पास दुकानों पर वाहनों को खड़ी कर मोबाइल की दुकान पर चले जाते है ऐसे मे अन्य दुकानदारों को इससे एक बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है।मामले की जांच कर रहे उपनगर के एसएसआई दीप नारायण ने बताया कि मामला संज्ञान मे आया है दोनों पक्षों को बुलाकर उनसे पूछताछ कर आगे की कारवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें