सलेमपुर में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, निकोबार के जंगल सौंपने का किया विरोध

सलेमपुर। विधानसभा क्षेत्र के मुसैला व बरठा चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में प्राकृतिक संपदा और वन भूमि सौंपने के प्रस्ताव के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में क्षेत्र की आम जनता ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल यादव ने कहा कि देश में पहले ही जंगल लगातार घट रहे हैं। यदि निकोबार की प्राकृतिक संपदा को निजी हाथों को सौंप दिया गया तो आम जनता को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि निकोबार द्वीपसमूह के 921 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र को लगभग 75 हजार करोड़ रुपये की परियोजना के तहत देने की तैयारी है। इससे वहां निवास करने वाली आदिवासी जनजाति का जीवन संकट में पड़ जाएगा। साथ ही 160 वर्ग किलोमीटर में फैले पेड़ों की कटाई भी करनी पड़ेगी, जो जनहित में उचित नहीं है।ब्लॉक अध्यक्ष

मनीष रजक ने बताया कि यह अभियान 15 जून तक लगातार चलेगा। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता दीनदयाल प्रसाद ने आरोप लगाया कि भाजपा अब प्रकृति के विनाश का काम कर रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गोविन्द मिश्र ने कहा कि सरकार की नीतियां युवाओं का भविष्य चौपट कर रही हैं।

अभियान में डॉ. रमेश कुशवाहा, इस्लाम खान, रोहित यादव, विनोद तिवारी, विनय मिश्र, सिकन्दर यादव, अवधेश यादव, रामप्रभाव पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें