15 जून को सलेमपुर तहसील में लगेगा कल्याणकारी शिविर

दे०हे०सा। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” कार्यक्रम के तहत 15 जून को तहसील सलेमपुर परिसर में सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों की कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में संचालित योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को आच्छादित करने के साथ ही योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें