दे०हे०सा। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने शुक्रवार शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, मरीजों के उपचार तथा चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान महिला वार्ड में 3 की जगह सिर्फ 1 स्टाफ उपस्थित होने उपस्थिति रजिस्टर की माँग की गई एवं अधीक्षक डॉ एस के राव को फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया इसके बाद राज्यमंत्री इमरजेंसी मरीजों से बात करते हुए स्वास्थ्य सेवा का जायजा लिया, गंदगी देख यहां भी नाराजगी जताते हुए साफ सफाई लगातार आवश्यक रूप से होने के लिए निर्देशित किया। कैंपस को अंधेरे में देख अधिशासी अधिकारी सलेमपुर को फोन कर लाइट की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था अविलंब करने का निर्देश दिया, इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से आ रही शिकायतों एवं मेरे विधानसभा के आम जनमानस की भावनाओं को संज्ञान में लेते हुए मै यहां औचक निरीक्षण के कर लिए आई हूँ, और भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण होते रहेंगे। प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पतालों में स्वच्छता, समयबद्ध उपचार तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कमियों को शीघ्र दूर कर व्यवस्था में सुधार लाया जाए। इस दौरान विनोद ठठेरा, मिडिया प्रभारी राजीव मिश्रा, अनिल ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।









