दे०हे०सा।।एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सलेमपुर के समस्त चौकी पर हुआ पौधरोपण जिसमें पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों एवं चौकियों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । अभियान के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने थाना एवं चौकी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सलेमपुर के कोतवाली ,नवलपुर चौकी व मझौली चौकी पर कुल 300 पौधे लगाए गए।पौधरोपण कार्यक्रम का उद्देश्य हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना तथा जनमानस को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना रहा । इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने पौधे लगाकर स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की ।









