दे०हे०सा। विगत कुछ दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले चोर को आखिरकार पुलिस ने अपने शिकंजे मे ले ही लिया।बुधवार देर रात पुलिस ने दोनों चोरियों मे शामिल आरोपी अभियुक्त को नदावर पुल के समीप बंधे से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। पकड़े गए अभियुक्त का बयान जब पुलिस ने जानने की कोशिश की तो पुलिस के होश उड़ गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद मे गांव के बाहर के तरफ हाल मुकाम मकान बनाकर रह रहे इकरामुल हक पुत्र हारून रशीद के घर 28 जून की तड़के सुबह छत के रास्ते चोरों ने चोरी के वारदात को अंजाम दिया वही उसके एक दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े चोर ने कोतवाली क्षेत्र के चौबे टोला वार्ड नंबर 13 निवासी दिवाकर देव सिंह पुत्र स्व ध्रुव देव सिंह के घर चोरी के वारदात को अंजाम दिया। उक्त दोनों चोरियों मे इकरामुल हक और दिवाकर सिंह ने गहने,रूपये समेत अन्य तमाम घरों मे रखे वस्तुओं की चोरी होने का आरोप लगाया था। लेकिन गौर करने की बात यह रही कि हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद मे हुए इकरामुल हक के घर चोरी के वारदात की कहानी कुछ और ही सामने आई इसमें इकरामुल हक द्वारा लगाए गए गहने ,रूपये के आरोप प्रथम दृष्टि पुलिस के बयान मे निराधार साबित हुए। पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि इकरामुल हक के घर से तीन बॉक्स खंगालने पर भी कुछ हांथ नहीं लगा जिसके बाद कमरे मे चार्ज मे लगा एक टैबलेट मोबाइल और बिस्तर के नीचे रखा सौ रूपये लेकर मै भाग निकला। हालांकि इसमें कुछ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद मे चोरी के वारदात के बाद जांच करने पहुंची पुलिस और स्थानीय भीड़ मे उक्त चोर मौजूद था और भीड़ का हिस्सा बनकर सब कुछ देखता रहा। वहीं दूसरे दिन चौबे टोला मे दिवाकर देव सिंह के घर के बगल के पेड़ से चढ़कर छत के रास्ते कमरे मे प्रवेश किया और अलमारी का दराज तोड़ कर उसमें रखा पचास हजार कैश और तीन लाख के आभूषण साफ कर दिए।इन दोनों घटनाओं पर पुलिस ने अज्ञात युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया था जिसमें तलाशी के दौरान बुधवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के मझौली राज स्थित भोले शाह बाबा मजार जाने वाले बंधे के रास्ते से चोरी मे शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए अभियुक्त की पहचान जमालुद्दीन पुत्र रिशाद अली उर्फ इरशाद जनपद कुशीनगर के ग्राम बेलवार निवासी के रूप मे हुई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि देर रात हमारी टीम ने पूर्व मे हुए दो जगह चोरी मे शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेज दिया गया है।









