आगामी त्यौहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अचानक सलेमपुर कोतवाली पर रुक गए और पुलिस बल के साथ पैदल गश्त के लिए निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को अपील की। शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर व थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा सहित पचास से अधिक पुलिस बल की टीम सलेमपुर कोतवाली से सोहनाग मोड होते हुए गांधी चौक,मॉल गोदाम,रेलवे स्टेशन गेट होते हुए अस्पताल गेट तक गए इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सड़कों पर अतिक्रमण किए लोगों को यातायात बाधित ना करने का निर्देश भी दिया वहीं आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। शुक्रवार शाम पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर लार थाने के तरफ जा रहे थे अचानक वो सलेमपुर कोतवाली पर रुक गए और आगामी त्यौहार मोहर्रम को देखते हुए उपनगर के वार्डो से होते हुए अस्पताल गेट तक पैदल गश्त किया।









