3 लाख रूपये के शराब की 50 पेटियों को बिहार पहुंचने से पहले ही पुलिस ने धर दबोचा

दे०हे०सा। देर रात मुखबिर की खास सूचना पर एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ट्रक को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद ट्रक के अंदर चालक के केबिन की तलाशी ली तो पुलिस के होश उड़ गए तस्करों ने बड़े ही चालाकी से ट्रक के अंदर चालक केबिन मे एक और केबिन बनकर उसमें अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जा रहे थे। शुक्रवार देर रात पुलिस को पहले से ही सूचना प्राप्त थी कि एक ट्रैक जिसमें शराब लदा है वो बिहार के तरफ जा रही है। सलेमपुर पुलिस ने कोतवाली के ठीक सामने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया और चालक केबिन की तलाशी लेनी शुरू की। इस दौरान मौके पर सीओ मनोज कुमार भी मौजूद रहे। तलाशी के दौरान पुलिस ने कड़ी मशक्कत की जिसके बाद उनके हाथ ऑफिसर्स चॉइस के एक बड़ी खेप चालक केबिन के ऊपर बने एक केबिन मे रखी मिली। पुलिस ने चालक और एक खलासी को कब्जे मे ले लिया और दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की कारवाई मे जुट गई। शनिवार को बरामद हुई शराब के साथ दोनों तस्करों को पुलिस न्यायालय के सामने पेश करेगी जहां से उन्हें जेल।भेजा जा सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें