संवाद सूत्र – आमिर
दे०हे०सा। बिजली विभाग की समस्या को लेकर बिजली विभाग के कर्मी और स्थानीय लोगो मे दो अलग अलग जमकर नोक झोंक हुई जिसमें एक स्थान पर हालात बिगड़ते देख पुलिस और लेखपाल ने हालात को संभाला और विरोध कर रहे युवक को समझाने का प्रायस किया। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अहिरौली के टेकनपुरा टोला मे एक नए 63 केबीए के ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विद्युत विभाग की टीम व कुछ स्थानीय लोग मौजूद थे तभी उसी गांव का निवासी एक युवक ट्रांसफार्मर लगने का विरोध जताने लगा जिसपर विभाग की टीम और स्थानीय लोग उसे समझाने का प्रयास कर ही रहे थे तभी युवक आग बबूला हो गया और हांथ मे ईंट लेकर अवर अभियंता को मारने दौड़ पड़ा। स्थानीय लोगो ने बीच बचाव किया जिसके बाद विभाग द्वारा इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और राजस्व के अधिकारी को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और लेखपाल लक़्मुद्दीन ने ट्रांसफार्मर लग रहे भूमि को चिन्हित कर जांच किया वहीं पुलिस द्वारा युवक को हंगामा करने पर कड़ाई से पेश आने की बात कहे जाने के बाद युवक शांत हुआ जिसके बाद विभाग ने ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत सप्लाई चालू कराई। वहीं दूसरी तरफ हरैया वार्ड नंबर पांच के कुम्हार टोला के तरफ सड़क से सटे एक ट्रांसफार्मर के एलटी तार जलने के कारण स्थानीय लोग विरोध मे थे और अवर अभियंता उमेश चंद के पहुंचते हुए वे उनसे उलझ गए। काफी समझाने के बाद उक्त ट्रांसफार्मर को विभाग द्वारा सही कराया गया वहीं लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
अवर अभियंता उमेश चंद ने बताया कि ग्राम टेकनपुरा मे एक युवक ट्रांसफार्मर लगने को लेकर विवाद कर रहा था पुलिस के आने के बाद वो शांत हुआ वहीं हरैया मे जले एलटी तार को सही करा दिया गया है।









