– बड़े,बूढ़े व बच्चे सभी ने निभाया अपनी सहभागिता
– सेराज,आमिर,हाफिज सोनू, विक्की सहित दर्जनों युवकों ने की कड़ी मेहनत
दे०हे०सा। पिछले दस दिनों से ट्रांसफार्मर की खराबी से परेशान ग्रामीणों को सोमवार सुबह आखिरकार राहत की सांस मिल ही गई। जब खराब ट्रांसफार्मर को बदल कर उसके जगह दूसरे एक ट्रांसफार्मर को लगा लिया। विकास खंड सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम हडुवा उर्फ औरंगाबाद का 250 केबीए का ट्रांसफार्मर पिछले दस दिनों से दर्जनों बार मरम्मत करने के बावजूद भी खराब हो रहा था ऐसे मे प्रचंड गर्मी ने ग्रामीणों का जीना मोहाल कर दिया था। बच्चे बूढ़े व महिलाएं बिजली की समस्या को लेकर परेशान थे। गांव के ही सेराज खान,आमिर खान, विक्की, हाफिज सोनू समेत ने दर्जनों युवकों ने अपनी अहम सहभागिता दिखाते हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग पर अड़ गए और रविवार शाम अवर अभियंता से बात कर ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग किए। रविवार शाम अवर अभियंता उमेश चंद से मंजूरी मिलते ही खराब पड़े ट्रांसफार्मर को स्टोर बनने के लिए भेज दिया वहीं रविवार आधी रात को दूसरा एक 250 केबीए का ट्रांसफार्मर साथ ले आए। जिसे छह घंटे चार्ज करने के बाद सोमवार सुबह बिजली सुचारू रूप से चालू हो सकी।
ग्रामीणों ने अवर अभियंता उमेश चंद ,लाइन मैंन सोहन ,राहुल सिंह समेत अन्य विद्युत कर्मचारियों को सहयोग करने के लिए बधाई दी वहीं पिछले दस दिनों से अपना सारा कार्य छोड़ कर गांव के हित मे लगे सेराज खान को आगामी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दुवाएं दी।









